8 किलो के ट्यूमर से मिली महिला को राहत, डॉक्टरों ने बचाई जान
www.healthbhaskar.com/रायगढ़ 09 सितम्बर 2026. रायगढ़ में डॉक्टरों ने 46 वर्षीय महिला के पेट से करीब 8 किलोग्राम वजनी विशाल फाइब्रॉएड ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। लगभग फुटबॉल के आकार की यह गांठ आंतों से गहराई तक चिपकी थी और मूत्रवाहिनी पर दबाव डाल रही थी।
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला का हीमोग्लोबिन 7.5 और रक्तचाप 84/54 एमएमएचजी था। पहले रक्त चढ़ाकर स्थिति स्थिर की गई। इसके बाद 1 सितंबर को हाई रिस्क सर्जरी कर ट्यूमर समेत गर्भाशय को बाहर निकाला गया। स्त्री रोग, सर्जरी और निश्चेतना विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों मूत्रवाहिनियों को सुरक्षित रखते हुए ऑपरेशन पूरा किया। महिला की हालत अब स्थिर है और वह स्वास्थ्य लाभ ले रही है।
