Wed. Sep 2nd, 2026

ई-ऑफिस नस्ती निराकरण में स्वास्थ्य विभाग अव्वल, लगातार दूसरी उपलब्धि

रायपुर, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के जरिए नस्तियों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मई, जून और जुलाई 2026 की तिमाही में विभाग ने मंत्रालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जुलाई माह में भी विभाग शीर्ष पर रहा।

उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम भावना, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग का परिणाम है। उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही को और मजबूत करने तथा आमजन से जुड़े मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page