समय पर इलाज से पहाड़ी कोरवा महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म
बलरामपुर। राजपुर विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से अति-जोखिम वाली गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला बसंती और उसके तीन नवजातों की जान बच सकी। महिला जिला अस्पताल अंबिकापुर से बिना उपचार लौटकर गांव आ गई थी।
जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य अमला, मितानिन और 102 एंबुलेंस टीम सक्रिय हुई। चिकित्सकों के समन्वित प्रयास से बसंती ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल मां और तीनों शिशु स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
