पदोन्नति के पदों पर संविदा भर्ती के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रदर्शन
दस सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक विरोध शुरू
www.healthbhaskar.com/रायपुर 10 सितम्बर 2026. पदोन्नति के पदों पर की गई संविदा नियुक्तियों के विरोध सहित नर्सिंग संवर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ने तीन दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शन के पहले दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन ने नर्सिंग डेमोंस्ट्रेटर और सहायक प्राध्यापक पदों पर की गई संविदा नियुक्तियां निरस्त कर पात्र कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग की।
इसके अलावा रिक्त स्टाफ नर्स पदों पर नियमित भर्ती, लंबित पदोन्नतियां पूरी करने, नर्सिंग ऑफिसर व सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पदनाम के आदेश जारी करने तथा ग्रेड-पे व वेतनमान बढ़ाने की मांग रखी गई।
संघ ने नर्सिंग अलाउंस 7200 और वॉशिंग अलाउंस 1800 रुपए प्रतिमाह करने, संविदा व कलेक्टर दर के स्टाफ नर्सों का न्यूनतम वेतन 40 हजार रुपए करने की मांग भी की। नर्सिंग विद्यार्थियों का स्टाइपेंड 1500 से बढ़ाकर 15 हजार रुपए करने की मांग प्रमुख है। प्रदर्शन में नियमित, संविदा और डेली वेजेस कर्मचारी शामिल हुए।
