बिना बुखार के भी बार-बार आती है कंपकंपी तो नजरअंदाज न करें, एनीमिया से लेकर लो शुगर तक हो सकते हैं कारण
अचानक कंपकंपी महसूस होते ही ज्यादातर लोग इसे बुखार आने का संकेत मानते हैं। कई बार यह सामान्य प्रतिक्रिया होती है और कुछ समय बाद ठीक भी हो जाती है। लेकिन अगर बिना बुखार के बार-बार ठंड लगने और शरीर कांपने की समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक एनीमिया, हाइपोथायरॉयडिज्म, लो ब्लड शुगर और विटामिन B12 की कमी जैसी स्थितियों में सामान्य तापमान में भी कंपकंपी महसूस हो सकती है।
शरीर में क्यों होती है कंपकंपी?
कंपकंपी शरीर की प्राकृतिक प्रतिक्रिया है। मांसपेशियां तेजी से सिकुड़ती और फैलती हैं, जिससे शरीर गर्मी पैदा करने की कोशिश करता है। आमतौर पर ठंडे वातावरण में ऐसा होता है, लेकिन ब्लड शुगर, हार्मोन, मेटाबॉलिज्म, रक्त संचार या नर्वस सिस्टम में बदलाव भी इसके पीछे कारण हो सकते हैं।
एनीमिया में भी लग सकती है ठंड
शरीर में हीमोग्लोबिन या लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को एनीमिया कहा जाता है। इससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। थकान, कमजोरी, सांस फूलना, सिरदर्द और त्वचा का पीला पड़ना इसके सामान्य लक्षण हैं। आयरन की कमी वाले एनीमिया में कुछ लोगों को लगातार ठंड लगने या हाथ-पैर ठंडे रहने की शिकायत भी हो सकती है।
थायरॉयड कम होने पर बढ़ती है ठंड की संवेदनशीलता
हाइपोथायरॉयडिज्म में थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है। ऐसे लोगों को सामान्य तापमान में भी ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। इसके साथ वजन बढ़ना, थकान, कब्ज, त्वचा का सूखना, बाल पतले होना और मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
लो ब्लड शुगर से अचानक कांप सकता है शरीर
ब्लड शुगर बहुत कम होने पर कंपकंपी, पसीना, तेज भूख, कमजोरी, चक्कर, बेचैनी और दिल की धड़कन बढ़ने जैसी शिकायत हो सकती है। डायबिटीज की कुछ दवाएं या इंसुलिन लेने वालों में इसका खतरा अधिक हो सकता है। लंबे समय तक खाना न खाना भी लो शुगर की वजह बन सकता है।
B12 की कमी और तनाव भी हो सकते हैं कारण
विटामिन B12 की कमी से कमजोरी, थकान और सांस फूलने के अलावा हाथ-पैर में झुनझुनी, सुन्नपन और मांसपेशियों की कमजोरी हो सकती है। वहीं तेज तनाव या पैनिक अटैक के दौरान शरीर की तनाव प्रतिक्रिया सक्रिय
