Thu. Oct 1st, 2026

घुटने के दर्द से राहत, जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन

www.healthbhaskar.com/रायपुर  30 सितम्बर 2026. लंबे समय से घुटने के गंभीर दर्द से परेशान बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड की निवासी श्रीमती जमुना बाई को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क उपचार मिला। जिला अस्पताल बालोद में उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के महज दो दिन बाद उन्होंने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया।

घुटने के दर्द के कारण जमुना बाई को उठने-बैठने, चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती थी। निजी अस्पताल में उपचार का खर्च परिवार की आर्थिक स्थिति के लिए मुश्किल था। परेशानी बढ़ने पर वे जिला अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने जांच, एक्स-रे और आवश्यक परीक्षणों के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद उनका ऑपरेशन किया गया।

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उनकी देखभाल की। दो दिन बाद जब उन्होंने वॉकर के सहारे कदम बढ़ाए तो परिवार में खुशी का माहौल रहा।

जमुना बाई ने उपचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने जिला अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि आर्थिक परेशानी के बीच आयुष्मान योजना उनके लिए उपचार का सहारा बनी।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page