गंभीर बीमारी के इलाज में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी सहारा
15 लाख रुपए की सहायता से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के परिवार को मिली बड़ी राहत
www.healthbhaskar.com/रायपुर 30 सितम्बर 2026. बलरामपुर निवासी श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के लिए गंभीर बीमारी का इलाज कराना लगातार मुश्किल होता जा रहा था। उपचार का खर्च बढ़ने से परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा था। ऐसे समय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 15 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत होने से उन्हें इलाज जारी रखने में बड़ी मदद मिली।
श्री गुप्ता ने बताया कि इलाज का खर्च जुटाने की चिंता के बीच उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। आवेदन करने के बाद आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई। इससे परिवार को उपचार के खर्च की चिंता से काफी राहत मिली। उन्होंने बताया कि शासन से मिली सहायता के कारण उन्हें इलाज के लिए किसी से कर्ज लेने या घर की जरूरी चीजें गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ी।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। श्री गुप्ता के अनुसार, समय पर मिली आर्थिक मदद ने न केवल उनका इलाज जारी रखने में सहयोग किया, बल्कि परिवार का मनोबल भी बनाए रखा।
श्री गुप्ता ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय शासन की ओर से मिली सहायता उनके परिवार के लिए बड़ा संबल बनी।
