Thu. Sep 10th, 2026

एक सप्ताह चला आयोजन, मरीजों से लेकर डॉक्टरों तक ने लिया फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा

www.healthbhaskar.com/रायपुर  10 सितम्बर 2026. विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर एक निजी अस्पताल में एक सप्ताह से चल रहे ‘फिजियो कार्निवल’ का सोमवार को समापन हुआ। 1 सितंबर से आयोजित कार्निवल की थीम ‘हीलिंग एंड इंस्पायरिंग विद एवरी मूवमेंट’ रही। आयोजन का उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करना और आधुनिक पुनर्वास तकनीकों की जानकारी देना था।

स्पोर्ट्स ड्रेस में नजर आए डॉक्टर-स्टाफ

कार्निवल की शुरुआत ‘रिदम : साथ चलें, साथ स्वस्थ बनें’ थीम से हुई। अस्पताल के कर्मचारियों ने स्पोर्ट्स ड्रेस में फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लिया। सप्ताहभर मरीजों और उनके परिजनों के लिए फन व फिटनेस गेम्स भी आयोजित किए गए।

रोबोटिक तकनीक का लाइव डेमो

आयोजन में रोबोटिक गेट ट्रेनर, रोबोवॉक, रोबोटिक आर्म एंड हैंड ट्रेनर्स, रोबोटिक स्पाइनल डीकम्प्रेशन, एंटीग्रैविटी ट्रेडमिल और एआई आधारित फिजियोथेरेपी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार ये तकनीकें स्ट्रोक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी और हड्डी संबंधी समस्याओं वाले मरीजों के पुनर्वास में उपयोगी हैं।

25 से ज्यादा फिजियोथेरेपिस्ट दे रहे सेवाएं

आयोजन का नेतृत्व फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन विभाग की प्रमुख डॉ. तनुश्री नेरल ने किया। बीपीटी, एमपीटी (मस्क्यूलोस्केलेटल) गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. नेरल के पास 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उनकी टीम में 25 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं, जो सेंट्रल इंडिया में उन्नत पुनर्वास सेवाएं दे रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल दर्द से राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि सही समय पर उपचार मिलने से मरीज दोबारा आत्मनिर्भर जीवन की ओर लौट सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page