Sun. Sep 27th, 2026

रायपुर में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल का 15वां वॉकाथॉन, 5 हजार लोगों ने दिया स्वस्थ दिल का संदेश

www.healthbhaskar.com/रायपुर  27 सितम्बर 2026. एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर की ओर से रविवार को 15वें वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुए इस आयोजन में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से करीब 5,000 लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने वॉक के जरिए लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

वर्ष 2012 से आयोजित हो रहा यह वॉकाथॉन लोगों को दिल की सेहत के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। आयोजन में प्रतिभागियों ने नियमित पैदल चलने, संतुलित खान-पान और बेहतर जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ 65 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर राधे श्याम सिंह रहे। इस अवसर पर एफडी तपानी घोष, ट्रैफिक एआईजी संजय शर्मा, डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी, डॉ. पी.के. हरि कुमार, डॉ. सुनील गौनीयाल, डॉ. वसीम खान और डॉ. स्नेहिल गोस्वामी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। खुशी राइस ब्रान ऑयल से अंकित अग्रवाल तथा सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (सीजी) से ललित जैसिंघ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर तपानी घोष ने कहा कि वॉकाथॉन का उद्देश्य लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग करना है। उन्होंने कहा कि रोजाना कुछ समय पैदल चलना, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में लकी विनर के रूप में सुश्री पूनम साहू का चयन किया गया, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप iPhone 17 प्रदान किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page