खबरों के साथ फिटनेस का संदेश, साइकिल पर निकले रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकार
www.healthbhaskar.com/रायपुर 23 सितम्बर 2026. पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने ‘संडे ऑन साइकिल’ में हिस्सा लिया। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित साइकिल रैली के माध्यम से पत्रकारों ने लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
रैली में शामिल पत्रकारों ने कहा कि लगातार भागदौड़ और चुनौतीपूर्ण कार्यशैली के बीच स्वास्थ्य के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। साइकिलिंग शरीर को सक्रिय रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी है।
इस दौरान पत्रकारों ने लोगों से फिटनेस को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। उनका कहना था कि समाज को जागरूक करना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में स्वयं स्वस्थ और सक्रिय रहकर स्वास्थ्य व सकारात्मक जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना भी जरूरी है।
साइकिल रैली में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू व भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान और दीपक विश्वकर्मा सहित पत्रकार साथी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों से अपनी व्यस्त दिनचर्या में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।
