Tue. Aug 25th, 2026

नवीन चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालयों में शीघ होगी नर्सिंग संवर्ग की पदोन्नति

www.healthbhaskar.com/रायपुर 24 अगस्त 2026. नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री जी से मुलाकात की । 20 अगस्त को चिकित्सा शिक्षा विभाग के सभी पदोन्नत पद को सीधी भर्ती से लिए जाने हेतु शासन की स्वीकृति आदेश आया था , जिससे पूरा नर्सिंग संवर्ग में असंतोष जनक माहौल बन गया था ।

आज स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया है , की वरिष्ठता सूची के अनुसार योग्य नर्सिंग संवर्ग को नर्सिंग सिस्टर, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, उप नर्सिंग अधीक्षक और नर्सिंग अधीक्षक के पदों पर पदोन्नति दी जाएगी , सीधी भर्ती से पदोन्नत पद हेतु विज्ञापन जारी नहीं किए जायेंगे । मंत्री जी के आश्वासन से पूरा नर्सिंग संवर्ग में प्रसन्नता दिखाई दे रही है ।

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा स्टाफ नर्स का पदनाम नर्सिंग ऑफिसर् और नर्सिंग सिस्टर का नाम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर् किए जाने की घोषणा हुई थी , 3 माह के इंतजार के जाने के बाद भी आदेश जारी नहीं होने पर , माननीय मंत्री जी द्वारा आश्वस्त किया गया है कि आदेश जल्द की जारी किए जाएंगे ।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग संवर्ग के 15 वर्षों के लंबित ग्रेड पे और वेतनमान की मांग , पर बने प्रस्ताव को जल्द से जल्द शासन तक पहुंचाने हेतु माननीय मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया है । आशा है संघ की लंबित मांगो का निराकरण शीघ कर दिया जाएगा ।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page