विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रायपुर में ‘सेहत का उत्सव’, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Healthbhaskar.com: रायपुर,07 अप्रैल 2026। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 7 अप्रैल को “सेहत का उत्सव” थीम के तहत एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल न केवल आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगी, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में शहर के अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक जांचों पर 25% तक की विशेष छूट भी दी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अहम पहल
विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को समझाना है। वर्तमान जीवनशैली, खान-पान में बदलाव और तनावपूर्ण दिनचर्या के कारण कई प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय रहते जांच कराने और बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।अगर व्यक्ति नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराता है, तो गंभीर बीमारियों को प्रारंभिक अवस्था में ही पहचाना जा सकता है, जिससे उपचार आसान और प्रभावी हो जाता है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी सेवाएं
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें जनरल सर्जरी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन और फिजियोथेरेपी जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
- प्रो. डॉ. संदीप चंद्राकर – जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
- डॉ. संजीव गुप्ता – न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन
- डॉ. निमेष नेभानी – ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट
- डॉ. चंद्रकांत उसेंडी – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट
- डॉ. वर्षा विश्वनाथ – रेस्पिरेटरी मेडिसिन
- डॉ. शिवम पटेल – नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट
- डॉ. शीतल इंगले – इंटरनल मेडिसिन
- डॉ. नलिनेश शर्मा – फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन ,इन विशेषज्ञों की मौजूदगी से मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न रोगों के लिए उच्चस्तरीय परामर्श प्राप्त होगा।
25% तक जांचों में छूट: आमजन के लिए राहत
शिविर में आने वाले नए पंजीकृत मरीजों को सभी आवश्यक जांचों पर 25% तक की छूट प्रदान की जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते है। इस पहल से न केवल अधिक लोगों को जांच कराने के लिए प्रेरणा मिलेगी, बल्कि बीमारियों की समय पर पहचान भी संभव होगी।
बढ़ती बीमारियों के बीच जरूरी है नियमित जांच
आज के समय में हृदय रोग, डायबिटीज, किडनी रोग, फेफड़ों की समस्याएं और मानसिक तनाव जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन बीमारियों की रोकथाम के लिए समय पर जांच और सही परामर्श बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना ही जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।
डिजिटल पंजीयन और आसान पहुंच
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और फोन के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था भी की है। इच्छुक व्यक्ति दिए गए नंबरों पर 0771-3103333, 78800-81555 कॉल कर सकते हैं। इससे मरीजों को लंबी कतारों से बचने और समय पर परामर्श प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
