Fri. Aug 14th, 2026

दंत चिकित्सा महाविद्यालय में नशामुक्ति की शपथ, युवाओं ने लिया स्वस्थ समाज का संकल्प

www.healthbhaskar.com/रायपुर ,14 अगस्त 2026. शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ एवं ‘मिशन स्पंदन’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के तहत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (मेडिकल विंग) द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने हाथ आगे बढ़ाकर जीवनभर नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

अभियान में सक्रिय सहभागिता और सहयोग के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय प्रशासन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और विद्यार्थियों ने ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा’ से संबंधित पोस्टर एवं पंपलेट प्रदर्शित किए और विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त समाज की भूमिका पर जोर दिया।

संस्था के प्रतिनिधियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page