Wed. Aug 19th, 2026

स्वामी रामदेव ने किया इट्सा हॉस्पिटल्स का दौरा, बोले- योग करो, स्वस्थ बनो

www.healthbhaskar.com/रायपुर 18 अगस्त 2026. योग गुरु स्वामी रामदेव ने मंगलवार को इट्सा हॉस्पिटल्स, रायपुर का दौरा किया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने भगवान श्री गणेश के चरण स्पर्श कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान अस्पताल के डायरेक्टर्स, चिकित्सकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्वामी रामदेव ने अस्पताल परिसर का अवलोकन कर यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और मरीज-केंद्रित सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने इट्सा हॉस्पिटल्स की सेवा-भावना, आत्मीयता और उत्कृष्ट हॉस्पिटैलिटी की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों और अतिथियों के प्रति अपनापन भी देखने को मिलता है।

रायपुर से जुड़ी 25 साल पुरानी यादें साझा कीं

अपने संबोधन में स्वामी रामदेव ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से रायपुर आते रहे हैं और इस दौरान उन्होंने शहर को लगातार विकास की ओर बढ़ते देखा है। उन्होंने रायपुरवासियों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए शहर से जुड़ी अपनी पुरानी यादें और अनुभव भी साझा किए।

योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

स्वामी रामदेव ने लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “योग करो, स्वस्थ बनो। करियर बनाओ, बुद्धिमान बनो। शरीर से पराक्रमी बनो और मस्तिष्क से बुद्धिमान बनो।”

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन ही सफलता एवं समृद्धि की मजबूत नींव है। नियमित योग और अनुशासित जीवनशैली से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बन सकता है।

अस्पताल के नेतृत्व को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने इट्सा हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर्स एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के नेतृत्व और सेवाभाव की सराहना करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इट्सा हॉस्पिटल्स, रायपुर एक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां आधुनिक चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनके प्रेरणादायी संदेश के लिए आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page