Wed. Jun 10th, 2026

श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ने पूरे किए 14 गौरवशाली वर्ष, स्थापना दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन

हेल्थ भास्कर: 2 जुलाई 2025 ,राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित श्री मेडिशाइन सुपर स्पेशियलिस्ट हॉस्पिटल, जिसने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और समर्पित सेवाओं के बल पर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी सेवा यात्रा के 14 गौरवशाली वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपलक्ष्य में दिनांक 3 जुलाई 2025 को हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर मरीजों के लिए नि:शुल्क ओपीडी, बीएमडी (Bone Mineral Density) तथा यूरिक एसिड जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। मरीजों को अधिकतम लाभ पहुंचाने हेतु जांच शिविर 3 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक नि:शुल्क ओपीडी सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

श्री मेडिशाइन सुपर स्पेशियलिस्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुशील शर्मा (ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन) और डायरेक्टर श्रीमती कात्यायनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की शुरुआत सेवा, समर्पण और संवेदना की भावना के साथ हुयी , श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्य भारत के प्रमुख हाईटेक हॉस्पिटल्स के नाम में शामिल है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ने प्रदेश में कई तकनीकी नवाचारों की शुरुआत की है, जैसे कि छत्तीसगढ़ की पहली Hyperbaric Oxygen Therapy (HBOT) सुविधा, इसके साथ ही कंप्यूटर नेविगेशन मशीन द्वारा ब्रेन, स्पाइन और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सुविधा उपलब्ध है।

अब तक हॉस्पिटल में 18 सफल किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय विभाग में कैथलैब की सुविधा, तथा कटे-फटे होंठ व तालू की 9,000 से अधिक नि:शुल्क सर्जरी संपन्न की जा चुकी हैं। इन 14 वर्षों में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं और यह संस्था उन्नत, सुलभ और मानवीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के हेतु अपने कर्त्तव्य पथ पर प्रतिबद्ध है।

You cannot copy content of this page