Wed. Aug 12th, 2026

राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस पर मरीजों ने लगाई दौड़, चलाई साइकिल

www.healthbhaskar.com/रायपुर ,13 अगस्त 2026. राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस के अवसर पर श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा जोड़ों के स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट करा चुके 100 से अधिक मरीजों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शामिल मरीजों ने जॉइंट रिप्लेसमेंट के बाद अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि सफल उपचार के बाद उनकी दैनिक गतिविधियों और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है।

राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस डॉ. के.टी. ढोलाकिया की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक व जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सुशील शर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

25 वर्षों से अधिक के अनुभव और 15 हजार से अधिक सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का अनुभव रखने वाले डॉ. शर्मा ने कहा कि आधुनिक तकनीक के कारण जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सटीक हुई है। उन्होंने लोगों से लंबे समय तक रहने वाले जोड़ों के दर्द को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की।

जल्द शुरू होगी रोबोटिक हिप रिप्लेसमेंट तकनीक

डॉ. शर्मा ने बताया कि श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल जल्द ही हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक शुरू करने जा रहा है। इस तकनीक से सर्जरी में अधिक सटीकता आने, दर्द कम होने, रिकवरी तेज होने और मरीजों को अधिक प्राकृतिक मूवमेंट मिलने की उम्मीद है। सुविधा शुरू होने के बाद अस्पताल क्षेत्र के चुनिंदा संस्थानों में शामिल होगा, जहां हिप रिप्लेसमेंट के लिए रोबोटिक तकनीक उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में अमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीयूष कांत पांडेय मुख्य अतिथि तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेलवे रायपुर डॉ. के.पी.एस. काशीपति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अस्पताल की इस जनजागरूकता पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा कलकत्ता, गोवा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से भी मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन से हुई। इसके बाद अतिथियों का संबोधन हुआ और अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए आतिथ्य भोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता के साथ आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page