नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन, डॉ. रीना राजपूत बनीं प्रदेश अध्यक्ष
Healthbhaskar.com: रायपुर 8 दिसंबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य में नर्सिंग सेवाओं को अग्रसर एवं संगठित नेतृत्व प्रदान करने वाले नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ के प्रदेश पदाधिकारियों का बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार, 7 दिसंबर को रायपुर में सम्पन्न हुआ। प्रदेशभर के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जिससे संगठन की एकजुटता और सामूहिक सहमति का मजबूत संदेश देखने को मिला है।
डॉ. रीना राजपूत निर्विरोध चुनी गईं प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ संघ के नर्सिंग प्रदेश पदाधिकारियों का बहुप्रतीक्षित चुनाव प्रक्रिया में डॉ. रीना राजपूत को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें मजबूत नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनका निर्विरोध चुनाव किया गया। डॉ. रीना ने बताया की यह सिर्फ पद नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के नर्सिंग समुदाय की जिम्मेदारी और विश्वास है। हमारा उद्देश्य नर्सिंग सेवाओं को स्वास्थ्य प्रणाली की मुख्य सेवा धारा में स्थापित करना है।
नए पदाधिकारियों की सूची—महिलाओं की प्रभावशाली भागीदारी
छत्तीसगढ़ नर्सिंग संघ के प्रदेश पदाधिकारियों का बहुप्रतीक्षित चुनाव में बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों की मौजूदगी ने नर्सिंग क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता की शक्ति को दर्शित करते हुए छत्तीसगढ़ नर्सिंग संघ के प्रदेश पदाधिकारियों में नव-निर्वाचित में प्रदेश सचिव के पद पर श्रीमती नीलिमा शर्मा, महामंत्री के पद पर सुश्री रंजना सिंह ठाकुर एवं उपाध्यक्ष के पद पर श्रीमती दीप्ति सिन्हा तथा सुश्री दीपिका तिर्की ,प्रदेश उप सचिव के पद पर कु. प्रज्ञा पिल्लै, कु. नेहा राज पांडे, श्रीमती पूर्णिमा कोर्राम, श्रीमती अश्वनी राय, प्रदेश संगठन सचिव के पद पर श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह, श्रीमती वंदना एंथोनी, श्रीमती रीता एक्का, श्रीमती भावना ध्रुव, प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमती अपर्णा विश्वास,उप कोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमती सुमन देवांगन तथा प्रदेश प्रवक्ता के पद पर सुश्री टिकेश्वरी साहू चुने गए। सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य में श्रीमती अमृता नायर, श्रीमती दुर्गेश्वरी साहू, श्रीमती प्रवंचना सोनी, श्रीमती सारिका रामटेके, श्रीमती जया श्रीवास पद पर मौज़ूद रहेंगे।
संगठन की यात्रा ,रजिस्ट्रेशन से सुचारु व्यवस्था तक
नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ का रजिस्ट्रेशन 4 जुलाई 2022 को हुआ था। उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसकी तीन वर्ष की अवधि पूरी होने पर नियमानुसार इस वर्ष नए पदाधिकारियों का पुनर्गठन आवश्यक था। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने हेतु निम्न वरिष्ठ सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी में श्री चंद्रशेखर तिवारी ,श्री पंकज पांडे श्रीमती ऋतु परिहार शामिल थे। इन अधिकारियों की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। किसी भी पद पर विरोध में नाम न आने के कारण, सभी पदाधिकारी सदस्यों की सर्वसम्मत सहमति से निर्विरोध परिणाम घोषित किए गए।
छत्तीसगढ़ के नर्सिंग क्षेत्र के लिए नई ऊर्जा
नव-निर्वाचित टीम से पूरे राज्य में नर्सिंग सेवाओं के उन्नयन, नर्सिंग स्टाफ की कार्य परिस्थितियों में सुधार, प्रशिक्षण, सम्मानजनक कार्य संस्कृति और स्वास्थ्य तंत्र में नर्सिंग की अहम भूमिका को और मज़बूत करने की उम्मीद की जा रही है।नए पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कहा की नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे सशक्त और संवेदनशील रूप है। हम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और नर्सिंग समुदाय की समस्याओं को नीति स्तर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भविष्य की रणनीति—नीति, प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास पर फोकस
नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने संकेत दिया कि आने वाले महीनों में नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने, कौशल प्रशिक्षण,पेशेवर विकास (CPD), और स्वास्थ्य प्रणाली में नर्सिंग पदों की संरचना को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संगठन यह भी सुनिश्चित करेगा कि नर्सिंग स्टाफ को सुरक्षित कार्य वातावरण मिले तथा कार्यभार प्रबंधन में संतुलन हो एवं आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था समय -समय पर प्रदान की जाये। यह चुनाव न केवल नर्सिंग समुदाय के लिए, बल्कि छत्तीसगढ़ की पूरी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
