Mon. Aug 10th, 2026

मानसून में जरूर फॉलो करें लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 टिप्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

मानसून का मौसम इन दिनों अपने चरम पर है। कभी बारिश और कभी उमस भरे मौसम के कारण इस समय मौसमी बीमारियां फैलना का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही के कारण पेट में दर्द, स्किन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

ऐसे में मानसून में स्वस्थ रहने के लिए लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम के दौरान कोशिश करें कि  बाहर के खाने से बचें और तले हुए खाद्य पदार्थों को न खाएं। कई बार बाहर का खाना न खाने के बाद ही शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। इस मौसम में हेल्दी डाइट के सेवन के साथ हाइजीन को मेंटेन करना भी आवश्यक होता है। कई बार हाइजीन का ध्यान नहीं रखने के कारण कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। मॉनसून में हेल्दी डाइट के सेवन के साथ स्वस्थ लाइफस्टाइल को फॉलो करके भी कई स्वस्थ रहा जा सकता हैं। इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए इन लाइफस्टाइल टिप्स को फॉलो करें।

गुनगुने पानी से नहाएं

बारिश में भीगने के कारण त्वचा पर खुजली के साथ रैशेज की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए बारिश से आने के बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने से शरीर के बैक्टीरिया कम होंगे और इंफेक्शन के चांसेज भी कम होंगे। बारिश में भीगकर आने के बाद बालों को अवश्य धोएं। बाल नहीं धोने से बालों में भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page