Mon. Feb 9th, 2026

साई बाबा हॉस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणा की

हेल्थ भास्कर : राजधानी रायपुर, न्यू राजेंद्र नगर स्थित साई बाबा हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने हेतु कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणा की है ,हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आशीष महोबिया एवं डॉ स्वाति महोबिया ने बताया की इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को किफायती और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है।

60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त OPD सेवा

हॉस्पिटल ने 60 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त OPD सेवा देने की घोषणा की है, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) सर्जरी मात्र 2000 रुपये में – अस्पताल में अब मोतियाबिंद सर्जरी केवल 2000 रुपये की शुरुआती दर पर की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

होनहार बच्चियों के लिए मुफ्त लेसिक सर्जरी – समाज की उन लड़कियों के लिए, जो देश सेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं लेकिन आंखों में चश्मा होने के कारण असक्षम हो जाती हैं, या जिनके विवाह में चश्मा बाधा बन रहा है, उनके लिए मुफ्त चश्मा हटाने की सर्जरी (लेसिक सर्जरी) की घोषणा की गई है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अंत्योदय गरीबी रेखा कार्ड अनिवार्य होगा।

डॉक्टर आशीष महोबिया और डॉक्टर स्वाति महोबिया ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा, “हमारे अस्पताल का उद्देश्य न केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और हर व्यक्ति को सस्ती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस महिला दिवस पर हम विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

गौरतलब है कि साई बाबा हॉस्पिटल पिछले 22 वर्षों से नेत्र रोग, स्त्री रोग, IVF, कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी और विभिन्न अन्य चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रहा है। अस्पताल का यह प्रयास समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page