Fri. Sep 25th, 2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जनकपुर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, 220 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

www.healthbhaskar.com/रायपुर  24 सितम्बर 2026.  सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय जनकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आयुर्वेद, मानसिक स्वास्थ्य, योग, प्राणायाम और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में आयुर्वेद की मूल अवधारणा, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य, मानसिक स्वास्थ्य, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, दिनचर्या और ऋतुचर्या जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए केवल बीमारी के बाद उपचार जरूरी नहीं है, बल्कि संतुलित खान-पान, नियमित शारीरिक गतिविधि, योग और मौसम के अनुरूप दिनचर्या अपनाना भी महत्वपूर्ण है।

मानसिक स्वास्थ्य और योग पर विशेष चर्चा

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। तनावपूर्ण परिस्थितियों में स्वयं को संतुलित रखने, नियमित दिनचर्या अपनाने और शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। प्राणायाम और सूर्य नमस्कार के सामान्य लाभों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया।

प्रश्नोत्तरी से बढ़ाई विद्यार्थियों की सहभागिता

कार्यक्रम को संवादात्मक बनाने के लिए आयुर्वेद, योग, स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े विषयों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने उनके सवालों के सरल भाषा में जवाब देकर जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रभाकर तिवारी, डॉ. शिवपाल सिंह और डॉ. अंकुर राय ने स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद से जुड़े उपयोगी सुझाव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग, प्राणायाम और शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवनीश पटेल सहित डॉ. महावीर पैकरा, श्री परमानंद, श्री बंजारे, श्री आशुतोष, डॉ. अमित पाण्डेय और डॉ. रीतेश कौशल सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करीब 220 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page