हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत : डॉ. साहिल गोस्वामी
www.healthbhaskar.com/रायपुर 28 अगस्त 2026.हार्ट अटैक अचानक होने वाली घटना लग सकती है, लेकिन कई मामलों में शरीर इसके कुछ संकेत पहले से देने लगता है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साहिल गोस्वामी के अनुसार, लगातार थकान, सीने में दर्द या बेचैनी, शारीरिक गतिविधि के दौरान सांस फूलना, तेज या अनियमित धड़कन और पैरों-टखनों में सूजन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन्हें प्रोड्रोमल लक्षण कहा जाता है।
उन्होंने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान और शारीरिक निष्क्रियता हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारक हैं। युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं।
समय रहते ब्लड प्रेशर, ईसीजी, वजन/बीएमआई और कोलेस्ट्रॉल-ट्राइग्लिसराइड्स जैसी जांच कराना उपयोगी हो सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव कम रखना और धूम्रपान-नशे से दूरी बनाकर हृदय रोग का जोखिम काफी कम किया जा सकता है। अचानक या लगातार सीने में दर्द, सांस फूलने या असामान्य धड़कन जैसे लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
