Fri. Sep 25th, 2026

CGDF एवं JDA रायपुर की टीम ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, मेडिकल क्षेत्र के सुधारों पर चर्चा

हेल्थ भास्कर :  CGDF छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन एवं JDA जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन रायपुर की टीम ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और त्रिवर्षीय अवकाश (तीन वर्ष की छुट्टी) प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

चर्चा में शामिल महत्वपूर्ण विषय 

पोस्ट एमबीबीएस एवं पोस्ट पीजी बांड की अवधि एवं राशि में कटौती – डॉक्टर्स की टीम ने सरकार से बांड की अवधि कम करने और बांड की राशि घटाने का आग्रह किया, ताकि युवा डॉक्टरों को अनावश्यक वित्तीय दबाव से राहत मिल सके। पोस्ट पीजी बॉन्डेड डॉक्टर्स के वेतन सुधार – टीम ने बताया कि वर्तमान में पोस्ट पीजी बोंडेड डॉक्टर्स का वेतन एमडी/एमएस छात्रों से भी कम है, जो एक गंभीर विसंगति है। इसे जल्द से जल्द ठीक करने का अनुरोध किया गया।

एमबीबीएस बांड समाप्त करने एवं पीजी/सुपरस्पेशलिटी के लिए संपत्ति गिरवी रखने के नियम में संशोधन – मेडिकल छात्रों के हित में एमबीबीएस बांड को पूरी तरह समाप्त करने और सुपरस्पेशलिटी में प्रवेश के लिए संपत्ति गिरवी रखने के नियमों में ढील देने की माँग की गई।

मेडिकल कॉलेजों में हॉस्टल की अनुपलब्धता – रायपुर, बिलासपुर, और जगदलपुर के मेडिकल कॉलेजों में छात्रावास (हॉस्टल) की कमी को लेकर चर्चा की गई। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही बजट पास किया जाएगा।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों से मेडिकल समुदाय को राहत मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page