मेकाहारा में दो दिनों में हुए 48 ऑपरेशन, 21 आपातकालीन सर्जरी भी सफलतापूर्वक संपन्न
www.healthbhaskar.com/रायपुर 24 नवम्बर 2026. राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मरीजों को सामान्य और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में 18 और 19 नवंबर को दो दिनों के भीतर कुल 48 ऑपरेशन किए गए। इनमें 27 नियमित और 21 आपातकालीन सर्जरी शामिल हैं।
एनेस्थीसिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 18 नवंबर को 16 नियमित और 8 आपातकालीन सहित कुल 24 ऑपरेशन हुए। वहीं 19 नवंबर को 11 नियमित और 13 आपातकालीन सर्जरी की गईं। इस तरह दोनों दिनों में कुल 48 ऑपरेशन संपन्न हुए।
इन सर्जरी में मेजर ओटी, ईएनटी, ऑर्थो, कैंसर और थोराकोस्कोपी विभाग की नियमित सर्जरी शामिल रहीं।
एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. जया लालवानी के अनुसार, ऑपरेशन के अलावा मरीजों को प्री-एनेस्थेटिक चेकअप (पीएसी), आईवी कैनुलेशन, सीईसीटी और इंट्यूबेशन जैसी जरूरी चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। दोनों दिनों में कुल 24 मरीजों का पीएसी, 22 मरीजों का आईवी कैनुलेशन, 2 सीईसीटी और 2 मरीजों का इंट्यूबेशन किया गया। इसके साथ ही एचडीयू में भर्ती मरीजों की निगरानी और उपचार भी नियमित रूप से जारी रहा।
मेकाहारा में सामान्य और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के निरंतर संचालन से गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
