स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला CHC का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
www.healthbhaskar.com/रायपुर 24 नवम्बर 2026. स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को बेरला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सेवाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
