Fri. Jun 26th, 2026

गर्मियों में ट्राई करें जामुन की स्मूदी और आइसक्रीम, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का भी फायदा

गर्मियों में शरीर को ठंडक और पोषण देने के लिए मौसमी फलों का सेवन सबसे बेहतर माना जाता है। जामुन ऐसा ही एक फल है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। अगर आप रोज़ाना एक जैसा जामुन खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर पर इसकी स्मूदी और आइसक्रीम बनाकर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।

जामुन की स्मूदी

सामग्री:

जामुन का गूदा
गाढ़ी ठंडी दही या लस्सी
खजूर
इलायची पाउडर
शहद (वैकल्पिक)
बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स
रबड़ी (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:

सबसे पहले जामुन का गूदा निकाल लें। इसे ठंडी दही या लस्सी, खजूर, इलायची पाउडर और शहद के साथ ब्लेंड करें। चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी रबड़ी भी मिला सकते हैं। मिश्रण को अच्छी तरह फेंटकर स्मूथ बना लें। तैयार स्मूदी को गिलास में निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।

जामुन की आइसक्रीम

  • सामग्री:
  • जामुन का रस
  • चाशनी
  • फ्रेश क्रीम या मलाई
  • रबड़ी या कंडेंस्ड मिल्क
  • इलायची पाउडर
  • ड्राई फ्रूट्स

बनाने की विधि:

सबसे पहले जामुन के रस को अच्छी तरह फेंट लें। दूसरी ओर फ्रेश क्रीम या मलाई को फेंटकर उसमें रबड़ी या कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। फिर इलायची पाउडर और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालें। अब इसमें जामुन का चाशनी वाला मिश्रण मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 5–6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। जमने के बाद स्वादिष्ट जामुन आइसक्रीम तैयार होगी।

सेहत के लिए भी फायदेमंद

जामुन से बनी ये दोनों रेसिपी गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ स्वाद का भी बेहतरीन अनुभव देती हैं। यदि सीमित मात्रा में और कम चीनी के साथ बनाई जाएं, तो ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक अच्छा समर ट्रीट साबित हो सकती हैं।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page