Fri. Jun 26th, 2026

क्या रोज टाइट पोनीटेल बनाती हैं? जानिए बालों और स्कैल्प को होने वाले नुकसान

हेयरस्टाइल किसी भी महिला के लुक को निखारने में अहम भूमिका निभाता है। ऑफिस, कॉलेज या किसी खास मौके पर महिलाएं अक्सर टाइट पोनीटेल, बन या चोटी बनाना पसंद करती हैं। हालांकि, रोजाना बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाना बालों और स्कैल्प के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे बाल टूटने, हेयरलाइन पीछे जाने और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

टाइट हेयरस्टाइल से हो सकते हैं ये नुकसान

बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ने से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो सकते हैं, जिससे बाल झड़ने और उनकी ग्रोथ धीमी होने की आशंका बढ़ जाती है।
लंबे समय तक टाइट पोनीटेल या चोटी बनाने से ट्रैक्शन एलोपेसिया (खींचाव के कारण होने वाला हेयर लॉस) का खतरा बढ़ सकता है। इससे माथे के पास बाल पतले होने लगते हैं और हेयरलाइन पीछे खिसक सकती है।
स्कैल्प पर दबाव बढ़ने से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या भी ट्रिगर हो सकती है।
बालों में दोमुंहेपन, रूखापन और कमजोरी की शिकायत हो सकती है।
स्कैल्प में खुजली, लालिमा, जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पसीना जमा होने के कारण माथे और हेयरलाइन के आसपास छोटे-छोटे पिंपल्स निकल सकते हैं।
लंबे समय तक लगातार टाइट हेयरस्टाइल बनाने से कुछ हेयर फॉलिकल्स स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त भी हो सकते हैं।

बालों को नुकसान से बचाने के आसान उपाय

रोजाना टाइट पोनीटेल या बन बनाने से बचें।
बाल बांधने के लिए साटन या कपड़े वाले स्क्रंची का इस्तेमाल करें।
सोते समय बालों को कसकर न बांधें।
हर दिन एक ही तरह का हेयरस्टाइल न बनाएं और बालों की पार्टिंग बदलते रहें।
सप्ताह में एक से दो बार हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें, जिससे रक्त संचार बेहतर हो और बालों की जड़ें मजबूत रहें।

विशेषज्ञों के अनुसार, बालों की देखभाल केवल अच्छे शैंपू और तेल तक सीमित नहीं है। सही हेयरस्टाइल चुनना भी स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page