Fri. Oct 9th, 2026

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने किया दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

www.healthbhaskar.com/रायपुर  07 अक्टूबर 2026.  ग्रेड पे एवं वेतनमान सहित विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश के तीन प्रमुख शासकीय मेडिकल कॉलेजों के नर्सिंग संवर्ग द्वारा चिकित्सालय परिसर में दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से नर्सिंग संवर्ग ने अपनी लंबित मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांगों के शीघ्र निराकरण की अपील की।

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रेड पे एवं वेतनमान की मांग को लेकर संघ द्वारा लगातार चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी क्रम में अपनी मांगों को शासन एवं प्रशासन के स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 6अक्टूबर 2026 को भी जगदलपुर, कांकेर एवं राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संवर्ग द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया था।

संघ ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से नर्सिंग संवर्ग अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संबंधित कलेक्टर को सौंपेगा।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा में मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो 18 नवंबर 2026 से संघ द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। संघ ने शासन से नर्सिंग संवर्ग की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page