Fri. Oct 9th, 2026

डीएमए इंडिया की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, डॉ. अमित व्यास बने राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष

www.healthbhaskar.com/नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2026.डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने वर्ष 2026–27 के लिए अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। देश के विभिन्न राज्यों और मेडिकल संस्थानों से जुड़े चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, डेंटल प्रोफेशनल्स, विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) और स्वास्थ्यकर्मियों को संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई टीम का उद्देश्य डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। इसके साथ ही मेडिकल शिक्षा, रेजिडेंट वेलफेयर, एंटी-रैगिंग, मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी सहायता, महिला अधिकार, अनुसंधान और मरीजों के हितों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से काम किया जाएगा।

डॉ. अमित व्यास को राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी

डीएमए इंडिया ने डॉ. अमित व्यास (एमबीबीएस, एमडी) को राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. भानु कुमार (वैशाली, बिहार) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी (एमबीबीएस, सीपीसीडीएम) को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

डॉ. कमल सिंह, डॉ. आर्यन श्रीवास्तव, डॉ. रितेश श्रीवास्तव और डॉ. प्रांशु श्रीवास्तव को नेशनल कनवीनर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डॉ. प्रियांशु शर्मा और डॉ. यागिका पारीक को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता और विशेषज्ञ टीम गठित

राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में डॉ. उज्ज्वल राज, डॉ. इशिका मलिक, डॉ. शान आहूजा, डॉ. अस्मा सैयद, डॉ. आशुतोष सिंह और डॉ. राजेश छाबड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. शेख अमीर और डॉ. अनूभा वरुण को राष्ट्रीय फैकल्टी हेड बनाया गया है।

कानूनी मामलों के लिए एडवोकेट समीर सिंह राजावत, एडवोकेट प्रसून सोलंकी और एडवोकेट पीयूष कुमारेंद्र यादव को नेशनल लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है। डॉ. बाहुलया नागपाल और डॉ. अमीषा मिश्रा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा दीपक राठी को नेशनल आरटीआई सेल हेड की जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया, पीआर और रिसर्च टीम को भी जिम्मेदारी

संगठन की मीडिया एवं आईटी टीम में डॉ. तोशी, तनिशा, वर्तिका गोयल, श्रेया और दीपशिखा मोहंती को शामिल किया गया है। वहीं, डॉ. आर्यन सिहान, डॉ. चिराग गुप्ता, डॉ. दिव्येश कुमार पाल, डॉ. भरत शर्मा, डॉ. ईशा जैसवाल और डॉ. यक्षिता को नेशनल पीआर टीम में जिम्मेदारी मिली है।

डॉ. दानिया याकूब, डॉ. अश्वनी, समृद्धा दिलीप आप्टे, उम्मे हानी हिरा और साकेत सुमन को नेशनल एकेडमिक सचिव बनाया गया है। बजरंग कुमार गोइत, ईशा चौहान और कविश अरोड़ा को नेशनल रिसर्च सेल में नियुक्त किया गया है।

कई राज्यों में नियुक्त किए गए प्रभारी

डीएमए इंडिया ने पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और दिल्ली में राज्य स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पंजाब में डॉ. अहिभूषण सोनभद्र, डॉ. जसकरनदीप सिंह रंधावा और डॉ. तेजप्रीत सिंह; आंध्र प्रदेश में डॉ. कंचुमूर्ति पद्मावती; असम में डॉ. पर्व लूथरा; झारखंड में डॉ. कुमारी रेशु रोली; मध्य प्रदेश में डॉ. सुखदेव साहू; महाराष्ट्र में डॉ. प्रांजल निबुधे और तेलंगाना में डॉ. कुमार बाबू को जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली में डॉ. केशव गुप्ता और डॉ. रिया गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

महिला, मानसिक स्वास्थ्य और रेजिडेंट प्रकोष्ठ पर जोर

राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव के रूप में डॉ. सागरिका रिठालिया, डॉ. आस्था सिंह और अन्विक्षा चंदेल को जिम्मेदारी मिली है। नेशनल एसआर सेक्रेटरी के लिए डॉ. कंचन दोचानिया, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. विक्रांत खटकड़ और डॉ. सनप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है।

मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ में डॉ. अंशु कुमार, डॉ. नूरीन यासीन, खान अल्फिया बुतूल, डॉ. नफीसा अंजुम और वसीम को शामिल किया गया है। वहीं, डॉ. बासु गुप्ता, डॉ. सागर राय, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. स्कंदा कुमारी, डॉ. अभिषेक आनंद और डॉ. प्रिय रंजन कुमार को नेशनल जेआर सेक्रेटरी बनाया गया है। डॉ. विकास प्रताप सोलंकी, डॉ. प्रियंका भगत और मेघांशु गौर को नेशनल सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।

डेंटल, इंटर्न और एफएमजी प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता

डेंटल क्षेत्र में डॉ. गुरनूरजोत पाल कौर, डॉ. अंजलि राणा, डॉ. सरबजीत, डॉ. देबांकुर रॉय और डॉ. सिमरनजीत सिंह को नेशनल डेंटल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. आयुषी ललवानी, डॉ. सूरज प्रजापति और डॉ. सुमित बिजाने को नेशनल इंटर्न सेक्रेटरी बनाया गया है।

नेशनल एफएमजी सेक्रेटरी टीम में डॉ. कुमारी रेशु रोली, डॉ. सौरभ सिंह यादव, डॉ. प्रियंका पाल, डॉ. इस्माइल हारून शेख, डॉ. बुलबुल खन्ना, डॉ. श्रीकांत वातारे, डॉ. ओवैस हैदर और डॉ. एम.डी. हारून को शामिल किया गया है। वहीं, डॉ. नितिन मुंद्रा और डॉ. आयुष राज को नेशनल एंटी-रैगिंग कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है।

मेडिकल छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय मंच

मेडिकल छात्रों का प्रतिनिधित्व मजबूत करने के लिए डॉ. अनम मकबूल, डॉ. अरिन दीक्षित, रिशव, शिवानी भारती, डॉ. तरुण, प्लबन दास, सुमित बिजाने, अब्दुस समद, अहमद मामून एजाज और मुबाशिर रसूल को नेशनल मेडिकल स्टूडेंट सेक्रेटरी टीम में शामिल किया गया है।

इसके अलावा निराज तालुकदार, तौफीक हुसैन, समृद्धा दिलीप आप्टे, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सोनम यादव, डॉ. मरहबा और डॉ. देवेश सिंह को स्पेशल वर्किंग कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है।

“पद नहीं, जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है”

डीएमए इंडिया के अनुसार, नई राष्ट्रीय टीम देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों और राज्यों से आने वाली आवाजों को एक साझा मंच प्रदान करेगी। संगठन डॉक्टरों, रेजिडेंट्स, मेडिकल छात्रों, इंटर्न्स, एफएमजी और डेंटल प्रोफेशनल्स से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके वैध अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए काम करेगा।

संगठन का संदेश है— “हर चिकित्सक की आवाज, हर मेडिकल छात्र का अधिकार और हर मरीज का हित।”

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page