सेवा संकल्प अभियान: आयुष मेले में 11 बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण
www.healthbhaskar.com/रायपुर 11 अक्टूबर 2026. सेवा संकल्प अभियान के तहत खैरागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय आयुष मेले में बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिला आयुष विभाग की ओर से जिला मुख्यालय के पिपरिया वार्ड क्रमांक-1 स्थित प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित मेले में समाज कल्याण विभाग ने 11 बुजुर्गों को उपकरण प्रदान किए।
कार्यक्रम में 10 बुजुर्गों को चलने-फिरने में सुविधा के लिए छड़ी और एक बुजुर्ग को सुनने में सहायता के लिए श्रवण यंत्र दिया गया। इन उपकरणों से बुजुर्गों को आवागमन और दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी।
सहायक उपकरणों के वितरण का उद्देश्य बुजुर्गों की रोजमर्रा की कठिनाइयों को कम करना और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहयोग देना है। इस पहल से उनके जीवन को अधिक सहज, सुगम और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के जरूरतमंद और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
