Thu. Oct 23rd, 2025

डॉ. सुनील कालड़ा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित – 35 वर्षों की सेवा का मिला गौरवपूर्ण परिणाम

हेल्थ भास्कररायपुर, 21 जून 2025 ,राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध प्लास्टिक, कॉस्मेटिक एवं बर्न सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा को उनके सेवा कार्यों के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पिछले 35 वर्षों से होली और दीपावली जैसे त्योहारी अवसरों पर आपातकालीन स्थिति में मरीजों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क प्राथमिक उपचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया।

35 वर्षों की सेवा का मिला गौरवपूर्ण परिणाम

यह सम्मान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख सोनल राजेश शर्मा की उपस्थिति में डॉ. कालड़ा को यह वैश्विक सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. सुनील कालड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 में भी उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनका कहना है कि वे वर्षभर जागरूकता शिविर के माध्यम से प्लास्टिक और बर्न से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। इस सेवा कार्य के कारण प्रदेश के दूरदराज अंचलों से भी मरीज परामर्श के लिए उनके सेंटर तक पहुंचते हैं।

डॉ. कालड़ा द्वारा संचालित प्रदेश का प्रथम निजी बर्न सेंटर – कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक एवं बर्न सेंटर, न केवल इलाज के लिए, बल्कि संवेदनशील सेवा और समर्पण का प्रतीक बन चुका है। उनकी यह पहल और समर्पण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और चिकित्सा जगत को मानवता की सेवा के लिए नई दिशा प्रदान करते हैं।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page