मैट्स विश्वविद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर
Healthbhaskar.com: रायपुर 10 फरवरी 2026। मैट्स स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य देखभाल करना था। रोग-निवारण तथा समग्र कल्याण को बढ़ावा देने हेतु शिविर में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा हुआ औपचारिक उद्घाटन
स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. पविंदर हंसपाल द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम स्वस्थ समाज की नींव होते हैं। उन्होंने मैट्स विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
आधुनिक उपकरणों से की गई समग्र स्वास्थ्य जांच
शिविर के दौरान प्रतिभागियों की ब्लड प्रेशर,मधुमेह ,ऊंचाई, वजन एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही, उनके समग्र स्वास्थ्य और पोषण स्तर के आकलन हेतु बॉडी मास इंडेक्स बीएमआई की गणना भी की गई। जांच के बाद विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं सुझाव दिए गए।
स्वास्थ्य परामर्श से बढ़ाई गई जागरूकता
स्वास्थ्य शिविर में फार्मेसी विभाग के संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। इस परामर्श से प्रतिभागियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रति प्रेरित किया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी शुभकामनाएं
इस सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगरिया, कुलसचिव गोकुलानंद पंडा एवं माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव ने फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. अमित नायक, प्रो. डॉ. पविंदर हंसपाल तथा समस्त विभागीय टीम को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।
स्वस्थ एवं जागरूक शैक्षणिक वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
यह चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर मैट्स विश्वविद्यालय की स्वस्थ, जागरूक एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायी शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल साबित हुआ, जिसने विश्वविद्यालय परिवार को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

