Fri. Feb 13th, 2026

आधुनिक चिकित्सा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर डीएमए–MediSage AI का मंथन

Healthbhaskar.com: नई दिल्ली, 12 फरवरी 2026। आज के अत्याधुनिक युग में तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल शोध और प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में भी इसकी भूमिका निर्णायक होती जा रही है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA India) और MediSage AI संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक वेबिनार का आयोजन करने जा रहे हैं। यह वेबिनार 22 फरवरी 2026 को आयोजित होगा, जिसमें आधुनिक चिकित्सा में AI की भूमिका, व्यावहारिक उपयोग, नैतिक पहलू और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी।

वेबिनार का उद्देश्य: डॉक्टरों और तकनीक के बीच सेतु निर्माण

इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की व्यावहारिक समझ प्रदान करना है, ताकि वे अपनी दैनिक चिकित्सा सेवाओं में तकनीक का बेहतर उपयोग कर सकें। आज जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,मेडिकल एआई टूल्स ,हेल्थ केयर टेक्नोलॉजी डिजिटल हेल्थ एवं क्लीनिकल डिसिशन सपोर्ट जैसी तकनीकें तेज़ी से विकसित हो रही हैं, इसलिए अब यह आवश्यक हो गया है कि चिकित्सक स्वयं इन परिवर्तनों का नेतृत्व करें।

MediSage AI: डॉक्टरों के लिए डिजिटल ज्ञान मंच

MediSage एक विशेष रूप से डिजिटल मेडिकल नेटवर्क है, जिसे डॉक्टर्स द्वारा, डॉक्टर्स के लिए विकसित किया गया है। यह मंच विभिन्न शहरों, देशों और विशेषज्ञताओं से जुड़े डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों को एक साझा शैक्षणिक समुदाय प्रदान करता है। यहां क्लीनिकल केस डिसिशन, अकादमिक एक्सचेंज मेडिकल एजुकेशन रिसोर्सेज एवं AI तकनीक का हेल्थ केयर में उपयोग जैसे विषयों पर नियमित संवाद और ज्ञान-साझाकरण करता है । MediSage AI का उद्देश्य चिकित्सा समुदाय को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और गुणवत्तापूर्ण उपचार को सुलभ बनाना है।

वेबिनार में होने वाली प्रमुख चर्चा में वेबिनार के दौरान विशेषज्ञ वक्ता निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे जिसमे दैनिक चिकित्सा कार्य में AI टूल्स की व्यावहारिक भूमिका तथा लक्षण विश्लेषण और क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन में AI की उपयोगिता और AI-सहायता प्राप्त चिकित्सा में नैतिक, कानूनी और मेडिको-लीगल पहलू विषय शामिल है।

चिकित्सा तकनीक के विकास में डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी का महत्व

इन विषयों के माध्यम से डॉक्टरों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि AI किस प्रकार रोग निदान को तेज, सटीक और प्रभावी बना सकता है। इस वेबिनार मुख्य अतिथि और विशेषज्ञ वक्ता डॉ. एम. एस. बुटोला ,सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल एवं प्रिंसिपल, एवं राम मूर्ति, स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ शामिल होंगे। वेबिनार का संचालन डॉ. शेहला जमाल विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद द्वारा किया जायेगा।

वेबिनार में विशेष वक्ता के रूप में MediSage AI से अनुराग धिंगरा, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ शामिल होंगे। अनुराग धिंगरा मास्टर्स ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन आईआईएम् लख़नऊ तथा बी टेक एनआईटी से पास आउट है, एवं हेल्थ केयर सेक्टर में उनका १० वर्ष का कार्य अनुभव है।

राष्ट्रीय स्तर के पैनलिस्टों की सहभागिता

वेबिनार में देशभर से वरिष्ठ चिकित्सक और संगठन पदाधिकारी पैनलिस्ट के रूप में भाग लेंगे, जिनमें डॉ. अमित व्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष, डीएमए ,डॉ. सागरिका राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव ,डॉ. प्रियांशु शर्मा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव ,डॉ. सूरज प्रदेशाध्यक्ष डीएमए उत्तर प्रदेश,डॉ. सागर सदस्य, डीएमए ,डॉ. अंकित उपाध्यक्ष डीएमए उत्तर प्रदेश, डॉ. इशमीत संयुक्त सचिव डीएमए उत्तर प्रदेश, डॉ. भरत महासचिव डीएमए उत्तर प्रदेश,डॉ. आर्यन IT हेड, डीएमए उत्तर प्रदेश,डॉ. कृतिका राज्य प्रवक्ता, डीएमए उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय कोर टीम सदस्य उपस्थित रहेंगे।

आयोजन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका

इस राष्ट्रीय वेबिनार के सफल आयोजन में डॉ. भानु, डॉ. सूरज चौहान, डॉ. भरत, डॉ. आर्यन श्रीवास्तव, डॉ. स्पर्श सेठ और डॉ. इशमीत कौर प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त डॉ. मानिका शर्मा, डॉ. आस्था, डॉ. कमल एवं डॉ. सृष्टि भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।

कार्यक्रम आयोजक और विवरण

इस राष्ट्रीय वेबिनार कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव, डीएमए इंडिया द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम दिनांक 22 फरवरी 2026 को समय सायं 4:00 बजे से 5:45 बजे तक रहेगा।

AI और चिकित्सा: भविष्य की दिशा

आज AI आधारित तकनीकें जैसे AI डायग्नोस्टिक, क्लीनिकल डिसिशन सपोर्ट सिस्टम, मेडिकल डेटा एनालिटिक्स,डिजिटल हेल्थ रिकार्ड्स,चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। इस वेबिनार के माध्यम से चिकित्सकों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि AI केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि भविष्य के लिए अनिवार्य सहयोगी है, जो डॉक्टरों की दक्षता, निर्णय क्षमता और उपचार गुणवत्ता को कई गुना बढ़ा सकता है।

चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी सशक्तिकरण की नई पहल

डीएमए और MediSage AI द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय वेबिनार न केवल डॉक्टरों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान से लैस करेगा, बल्कि भारत में डिजिटल हेल्थकेयर के विस्तार की दिशा में एक मजबूत आधार भी तैयार करेगा। यह आयोजन यह स्पष्ट संदेश देता है कि आधुनिक चिकित्सा में AI का समावेश अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है।

 


 

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page