कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ की 5वी वार्षिक कार्यशाला का सफल आयोजन…
कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ की 5वी वार्षिक कार्यशाला का सफल आयोजन…

हेल्थ भास्कर-कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा इस वर्ष 5th वार्षिक कांफ्रेंस CGCSICON 2025 का आयोजन १८-१९ जनवरी को शहर की एक निजी होटल में किया गया । कार्डियोलजी सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉ.एस एस मोहंती और सेक्रेटरी डॉ.निखिल मोतिरमानी ने बताया इस कांफ्रेंस में देशभर से मिला के कुछ ४०० से अधिक डॉक्टर्स की उपस्थिति होनी है। आजकल बढ़ते हुए हृदय रोग और उनके आधुनिक इलाज की चर्चा इस दौरान यहाँ गोष्ठि में होगी। नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. पि. सी रथ इसमें शामिल होके आधुनिक एंजियोप्लास्टी के बारे में चर्चा हुई । इसके अलावा दिल्ली, मुंबई हैदराबाद और कोलकत्ता से भी पूरे देश विदेश ख्याति प्राप्त डॉक्टर्स इसमें सम्मिलित हुए जिनमे डॉ. पि सी मनोरिया,डॉ.पि के हजरा,डॉ.अमित वोरा ,डॉ. बी वि
पुरोहित आदि लोग शामिल थे । छत्तीसगढ़ से डॉ सतीश सूर्यवंशी डॉ स्मित श्रीवास्तव डॉ जावेद अली खान डॉ प्रणय जैन डॉ स्नेहिल गोस्वामी डॉ मनोज गुप्ता और अन्य भी इसमें अपनी चर्चाएँ प्रस्तुत की तथा इस कार्यक्रम के दौरान आने वाले समय में एंजियोप्लास्टी को और आधुनिक और अन्य तरीकों से हमारे प्रदेश के मरीजों को फायदा मिल सके ताकि सारी बाहरी तकनीक प्रदेश में उपलब्ध हो सके।
