Fri. Mar 27th, 2026

मोबाइल की आदत एक गंभीर समस्या : बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव

हेल्थ भास्कर :आज की डिजिटल दुनिया में मोबाइल फोन हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। हालांकि, जहां एक ओर यह तकनीक हमारे लिए सहूलियत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर बच्चों में मोबाइल फोन की बढ़ती लत एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। कई माता-पिता इस समस्या से जूझ रहे हैं, क्योंकि बच्चे वास्तविक दुनिया से कटते जा रहे हैं और उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

मोबाइल की आदत के कारण

बच्चे ऑनलाइन गेम्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर अत्यधिक समय व्यतीत करने लगे हैं, जिससे उनका वास्तविक दुनिया से संपर्क कम हो गया है। शैक्षिक उद्देश्यों के बहाने स्क्रीन टाइम बढ़ा है, जिसमे ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल संसाधनों के कारण बच्चों को मोबाइल की आदत पड़ जाती है, और धीरे-धीरे यह आदत लत में बदल जाती है। मोबाइल फोन में वीडियो, कार्टून्स और अन्य मनोरंजन सामग्री की भरमार होती है, जिससे बच्चे इसे छोड़ने को आसानी से तैयार नहीं होते इसका कारण माता-पिता की व्यस्तता है। जब माता-पिता बच्चों को व्यस्त रखने के लिए मोबाइल देते हैं, तो यह आदत धीरे-धीरे गहरी हो जाती है।

मोबाइल की लत के दुष्प्रभाव

बच्चों में चिड़चिड़ापन, एकाग्रता की कमी और तनाव जैसी मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। अधिक मोबाइल उपयोग से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है, नींद की समस्या हो सकती है और शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। मोबाइल की लत बच्चों को उनके परिवार और दोस्तों से दूर कर सकती है, जिससे उनके सामाजिक कौशल प्रभावित होते हैं ,पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने के कारण बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के उपाय

  • स्क्रीन टाइम सीमित करें:बच्चों के लिए मोबाइल उपयोग की एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित करें।
  • बाहरी गतिविधियों को बढ़ावा दें: खेलकूद, किताबें पढ़ना और अन्य रचनात्मक कार्यों में बच्चों को व्यस्त रखें।
  • बच्चों के साथ समय बिताएं: परिवार के साथ अधिक समय बिताने से बच्चों का मोबाइल पर ध्यान कम हो सकता है।
  • शैक्षिक सामग्री का सही उपयोग करें: डिजिटल संसाधनों का उपयोग पढ़ाई के लिए करें, लेकिन उसका संतुलित नियंत्रण भी रखें।
  • मोबाइल का रोल मॉडल बनें: माता-पिता को स्वयं भी मोबाइल उपयोग की आदतों पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि बच्चे उनसे सीख सकें।

बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत एक गंभीर समस्या बन रही है, जिससे उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसे रोकने के लिए माता-पिता को सचेत रहना होगा और बच्चों के मोबाइल उपयोग को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे। सही मार्गदर्शन और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से हम बच्चों को इस लत से बचा सकते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer: यहां उपलब्ध तमाम सूचना जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि healthbhaskar.com किसी भी तरह की जानकारी एवं धारणा की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या धारणा को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page