रायपुर में चिकित्सा विज्ञान का महामंच—72वें ISACON ने दिया नए शोध व तकनीक का संदेश
Healthbhaskar.com: रायपुर, 26 नवंबर 2025 पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC), रायपुर में 25 एवं 26 नवंबर 2025 को इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (ISA) के 72वें राष्ट्रीय सम्मेलन (ISACON 2025) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एनेस्थिसियोलॉजी, क्रॉनिक पेन मैनेजमेंट और क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और तकनीक का आदान-प्रदान करना था।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल आयोजन
यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एनेस्थिसियोलॉजी एवं पेन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. प्रतिभा जैन शाह और वर्कशॉप चेयरपर्सन डॉ. प्रो. जया लालवानी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ भी शामिल हुए जिसमे डॉ. माइकल पार ऑस्ट्रेलिया से है,और वह CTLS विशेषज्ञ है एवं डॉ. कैरोलिना हेयलॉक लूर होंडुरास से है और वो क्रॉनिक पेन विशेषज्ञ है। वह इस सम्मलेन में बतौर मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह
इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 26 नवंबर को डीन, JNMC रायपुर, डॉ. प्रो. विवेक चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने चिकित्सा जगत के इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाए प्रेषित की तथा आयोजन के सुचारु रूप से संचालन की सराहना की।
हाई-इम्पैक्ट वर्कशॉप्स का मुख्य आकर्षण
इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य आकर्षण इसमें शामिल की गई चार उच्च-प्रभाव वाली वर्कशॉप्स थीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया। जिसमे क्रॉनिक पेन वर्कशॉप – इस वर्कशॉप के कोर्स डायरेक्टर डॉ. नवीन मल्होत्रा और डॉ. कृष्णा पोद्दार थे। इसमें क्रॉनिक दर्द की इंटरवेंशनल तकनीकें, अल्ट्रासाउंड-गाइडेड प्रक्रियाएँ, कैंसर एवं न्यूरोपैथिक पेन मैनेजमेंट, और प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण जैसे विषयों को शामिल किया गया। लोकल को ऑर्डिनेटर्स में डॉ. सोनाली साहू, डॉ. शाहिदा खातून, और डॉ. बबलेश महावर शामिल थे।
CCLS वर्कशॉप – इस कोर्स डायरेक्टर डॉ. चक्रराव एस. एस. सी. थे। प्रशिक्षण विषयों में एयरवे मैनेजमेंट, बेसिक एवं एडवांस्ड लाइफ़ सपोर्ट, कार्डियक एवं रेस्पिरेटरी इमरजेंसी मैनेजमेंट, और टीम आधारित रिससिटेशन ड्रिल शामिल थे। इस वर्कशॉप की लोकल कोर्डिनेटर में डॉ. प्रतीक्षा अग्रवाल और डॉ. अमृता जैन शामिल थी।
CTLS वर्कशॉप – इस स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप के कोर्स डायरेक्टर डॉ. चक्रराव SSC और डॉ. रसेश सिन्हा थे। मुख्य स्किल ट्रेनिंग में ट्रॉमा असेसमेंट, प्राथमिक स्थिरीकरण, ब्लीडिंग कंट्रोल, स्पाइनल स्टेबिलाइजेशन और ER–OT केंद्रित व्यवहारिक प्रशिक्षण शामिल था। इस वर्कशॉप के लोकल कोर्डिनेटर के रूप में डॉ. रश्मि नाइक और डॉ. ए शशांक द्वारा पूर्णत सहयोग दिया गया।
प्राइवेट प्रैक्टिशनर फोरम (PPF) – इस फोरम के कोर्स डायरेक्टर डॉ. सुखमिंदरजीत सिंह बाजवा थे। इस वर्कशॉप में निजी प्रैक्टिस से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस वर्कशॉप के लोकल कोर्डिनेटर के रूप में डॉ. मंजू टंडन और डॉ. निशांत त्रिवेदी शामिल थे।
ISACON 2025 ने देश-विदेश के एनेस्थिसियोलॉजिस्टों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, कौशल और नवाचार को बढ़ावा दिया, जो भविष्य में मरीज़ों की देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाने में मिल का पत्थर साबित होगा। यह जानकारी एनेस्थिसियोलॉजी एवं पेन मेडिसिन विभाग पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर (छ.ग.) द्वारा प्रदान की गयी।
