Thu. Oct 23rd, 2025

डॉ. अमित व्यास को मिली डीएमए इंडिया की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से चिकित्सा जगत में उत्साह

Healthbhaskar.com: नई दिल्ली, 11 सितम्बर 2025 डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने वर्ष 2025–26 के कार्यकाल के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम का गठन कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही संगठन की बागडोर हरियाणा से आए प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अमित व्यास को सौंपी गई है। उन्हें डीएमए इंडिया का राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही, डॉ. भानु कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन का मानना है कि नई टीम न केवल संगठन को मजबूत दिशा प्रदान करेगी, बल्कि चिकित्सा जगत की चुनौतियों का समाधान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सहकर्मी डॉक्टरों की शुभकामनाएं

डॉ. अमित व्यास की नियुक्ति पर देशभर से चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी। विशेष रूप से डॉ. सीमा (सीनियर रेजिडेंट), डॉ. नितिन मलिक, डॉ. हिमानी शर्मा, डॉ. निशा, डॉ. प्रीति बावरा और डॉ. चंद्रकांत ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में डीएमए इंडिया और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेगा। सहकर्मी डॉक्टरों ने कहा कि डॉ. व्यास सदैव चिकित्सा समुदाय की आवाज बुलंद करते रहे हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी ने संगठन को नई दिशा दी है। उनका अनुभव, दृष्टिकोण और संघर्षशीलता संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास का वक्तव्य

इस अवसर पर डॉ. अमित व्यास ने कहा की डीएमए केवल डॉक्टर्स का संगठन नहीं, बल्कि यह एक वैचारिक आंदोलन है। इसका उद्देश्य चिकित्सा समुदाय की समस्याओं का समाधान करना और आमजन के स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा करना है। नई टीम के साथ हम और अधिक दृढ़ता व प्रतिबद्धता से काम करेंगे।
डॉ. व्यास की नियुक्ति को चिकित्सा समुदाय ने नई ऊर्जा, नेतृत्व और दृष्टिकोण का प्रतीक बताया है। यह कदम संगठन को मजबूती देगा और डॉक्टरों के हितों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में सहायक होगा।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page