Mon. Feb 9th, 2026

श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल द्वारा चाम्पा में विशेष जोड़ परामर्श शिविर का आयोजन

हेल्थ भास्कर : आगामी16 फरवरी 2025 को श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल रायपुर द्वारा नायक मैटरनिटी एंड सर्जिकल सेंटर, अनुपम प्लाजा, कोसाबा पारा, स्टेशन रोड, चाम्पा में एक शिविर का आयोजन करने जा रहा है,इस शिविर के आयोजन तहत कुल्हे, कंधे एवं घुटनों के जोड़ की समस्या परामर्श शिविर का आयोजन करने जा रहा है। यह शिविर 16 फरवरी 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस विशेष शिविर में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ,रायपुर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सुशील शर्मा एवं ऑर्थोपेडिक एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रयंक हिशीकर की उपस्थिति रहेगी।

शिविर में उपलब्ध परामर्श

  • कुल्हे, कंधे एवं घुटनों के जोड़ का दर्द
  • चलने-फिरने में तकलीफ व पैरों का छोटा होना
  • घुटनों की लचकन, गांठियावात एवं संधिशोथ
  • घुटनों से आवाज़ आना एवं बैठने-उठने में दिक्कत
  • हड्डियों की ताकत कम होना व लिगामेंट की चोट
इस शिविर का लाभ लेने हेतु 7471130307 पर संपर्क कर अग्रिम पंजीयन करा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

You cannot copy content of this page